एलपीजी गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश के टैण्ट एंड मंडप एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर एसडीएम को पत्र सौंपा है। इस दौरान उन्होंने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की । बुधवार को ऋषिकेश के टैण्ट एंड मंडप एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने उपजिलाधिकारी को दिए गया पत्र में बताया की शीघ्र ही शादी सीजन शुरु होने वाला है इसमें भोजन व्यवस्था के लिए एलपीजी गैस सिलेण्डर की अत्यधिक आवश्यकता पड़ती है एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार की शादी में ही लगभग 10 से 12 सिलेण्डर की आवश्यकता होती है। हमारे लिए गैस सिलेण्डरो की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट व्यवस्था न होने के कारण, पूर्व के ली गयी बुकिंग कार्य करने में हम असमर्थ महसूस कर रहे हैं । एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद भट्ट ने बताया की गैस सिलेण्डरो की समस्या के चलते उपजिलाधिकारी को अवगत कराकर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।

मौके पर शिव प्रसाद भट्ट , जितेंद्र आनंद , सुरेश जोशी, सोनू , अमित भट्ट , हरीश सहित अन्य उपस्थित रहे।
































