विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ सुरक्षा एवं नियंत्रण की तैयारियों को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की। अग्रवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बरसात का सीजन निकट है, ऐसे में बाढ़ नियंत्रण के सभी आवश्यक प्रबंध तत्काल सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ सुरक्षा की योजनाओं की स्वीकृति होने तक बाढ़ सुरक्षा के लिए तत्काल चैनलाइजेशन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर की जाएं, ताकि संभावित खतरे को न्यूनतम किया जा सके।अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों के मन में बाढ़ को लेकर जो आशंका एवं भय है, उसे विश्वास में लेकर दूर किया जाए तथा सभी आवश्यक कदम समयबद्ध तरीके से उठाए जाएं।

मौके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय राज, सहायक अभियंता सुरेंद्र श्रीकोटी के साथ प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, गौहरी माफ़ी प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र सेमवाल, जोगीवाला माफी ग्राम प्रधान शैलेंद्र रांगड़, साहब नगर प्रधान प्रतिनिधि अंबर गुरुंग, पूर्व उप प्रधान सुंदर सिंह रावत, पंचायत सदस्य मायाराम पैन्यूली, जगदम्बा रतूड़ी, रन बहादुर थापा, सोहन सिंह नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे ।
































