विधायक प्रेमचंद ने जल संस्थान द्धारा लगाए कैंप का किया औचक निरीक्षण

रायवाला । ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जल संस्थान द्वारा लगाए गए जनसमस्या निवारण कैंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप में उपस्थित लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा जल संस्थान द्वारा की जा रही कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली। विधायक अग्रवाल ने अधिकारियों को कड़ाई से निर्देशित किया कि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप लगाने की आवश्यकता पड़े। उन्होंने कहा कि आमजन को समय पर और सुचारू रूप से सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा बिलिंग और जल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का स्थायी समाधान किया जाए, जिससे जनता को बार-बार परेशान न होना पड़े।

मौके पर अधिशासी अभियंता राजेश नरवाल, अपर सहायक अभियंता राहुल बिष्ट, साइट इंजीनियर देवेंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रतीतनगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत सहित अन्य उपस्थित रहे।
































