Blog

कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत किया गया मॉक ड्रिल

ऋषिकेश । टिहरी डैम से अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़ने के कारण उत्पन्न आकस्मिक स्थिति के सम्बन्ध में स्थानीय कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत त्रिवेणीघाट एवं चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में माँक ड्रिल आयोजित की गयी । उक्त माँक ड्रील के अवसर पर उपजिलाधिकारी, ऋषिकेश, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, व0उ0नि0 कोतवाली ऋषिकेश मय स्थानीय पुलिस बल , अग्निशमन विभाग, आपदा राहत दल, जल पुलिस, पशुपालन विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग तथा परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही । जिनके द्वारा तत्काल् नदी किनारे निवासरत आमजनता, पर्यटको को मौके से हटाया गया ।

इस दौरान गंगाजी में बह रहे दो व्यक्तियो तथा टापू में फंसे व्यक्तियों को जल पुलिस व आपदा राहत दल द्वारा रेस्क्यू किया गया ।


Related Articles

Back to top button