नगर पालिका डोईवाला ने डेंगू से बचाव के लिए चलाYA जागरूकता अभियान

डोईवाला ( राव शहजाद ) । नगर पालिका परिषद डोईवाला ने डेंगू से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया है। बता दे पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद डोईवाला द्वारा डेंगू से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान हर सप्ताह एक दिन 7 मिनट अपने लिए की शुरुआत में की गई जिसमें टीमों द्वारा वार्ड स्तर पर ऐसे स्थान जहां पर डेंगू का लारवा की संभावना ज्यादा हो निरीक्षण करते हुए जिसमें साफ पानी मैं पैदा होने वाले डेंगू के लारवा के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए एकत्रित साफ पानी को खाली कराया गया । तथा उससे बचाव संबंधी जानकारी टीम द्वारा मौके पर ही आमजन मानस को प्रदान की गई .

डेंगू से बचाव हेतु अगले एक माह तक हर सप्ताह एक दिन 7 मिनट अपने लिए अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम और स्वच्छता वाहिनी घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा को सोर्स पर ही समाप्त करने के करवाई करते हुए आमजन मानस को डेंगू से बचाव हेतु जागरुक करने का कार्य करेंगे।
[banner id="1202"]





























