Blog

नगर पालिका ने स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला की आयोजित

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजीव ग्राम में छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला आयोजित की। जिसमें छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया। पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों के तहत मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती और सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजीव ग्राम पहुंची। यहां निकाय टीम ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और कचना पृथक्करण की जानकारी दी। साथ ही घरों में उपयोग होने वाले नीले व हरे डस्टबीन के उपयोग के बारे में बताया व प्लास्टिक मुक्त जीवन, स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में प्रेरित करते हुए स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।। इसके बाद निकाय टीम ने क्विज प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्तर दिए।

मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, प्रधानाध्यापिका रेखा रानी, सुधा द्विवेदी, दिवाकर प्रसाद पांडे, साहब सिंह रावत उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button