Blog

भारत माता की जय सहित देश भक्ति के नारों से गूंज उठी तीर्थनगरी

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । भाजपा संगठन की ओर से ऋषिकेश मण्डल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र तड़ियाल, मेयर शंभु पासवान ने किया। इस मौके पर भारत माता की जय सहित देश समर्पित नारे भी लगाए गये। जबकि देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले महान पुरुषों को नमन भी किया गया। इस दौरान यात्रा मार्ग में विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा हुई। बुधवार को मुखर्जी मार्ग से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। विभिन्न मार्गो से होते हुए यात्रा त्रिवेणी घाट पर सम्पन्न हुई। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगा रैली के साथ लोगों को अपने घर पर देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। अग्रवाल ने कहा कि किसी भी देश या राष्ट्र की आजादी का 76 साल पूरा होना अपने आप में गौरव की बात है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया है। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह पहल नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच व्यक्तिगत जुड़ाव पैदा करने के लिए है। यह आजादी का एक उत्सव है। कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे। कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं। इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गयी।

मौके पर अध्यक्ष महिला आयोग कुसुम कंडवाल, मेयर शम्भू पासवान, मण्डल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, जयंत शर्मा, सुन्दरी कंडवाल, दीपक बिष्ट, नितिन सकसेना, संजय शास्त्री, कृष्ण कुमार सिंघल, कपिल गुप्ता, देवदत्त शर्मा, राजेश दिवाकर, प्रदीप कोहली, सुधा असवाल, पवन गोयल, मोहित गुप्ता, अजय गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, रीना शर्मा, रीता गुप्ता, एकांत गोयल, सुमित तिवाड़ी, शिवम टुटेजा, नंद किशोर जाटव, मोहित बिट्टू, जगावर सिंह, विनायक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button