पुलिस ने अवैध शराब के साथ चार को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश । कोतवाली क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने काली कमली आश्रम गेट, गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी, रुषा फार्म और मायाकुंड क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 124 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब और 30 पव्वे अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू) बरामद की है । बता दे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा 24 मार्च को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में ललित कश्यप (20 वर्ष), माया (45 वर्ष), पन्ना लाल कुमार (25 वर्ष) और मुकेश कुमार (40 वर्ष) शामिल हैं। वही ललित कश्यप के पास से 30 पव्वे अंग्रेजी शराब, माया के कब्जे से 44 टेट्रा पैक, पन्ना लाल कुमार से 50 टेट्रा पैक और मुकेश कुमार से 30 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई। मुकेश कुमार को बिना नंबर की स्कूटी (एवेनिस) पर शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया है ।

चारों आरोपियों के विरुद अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
































