Blog

पुलिस ने कांवड़ मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा , व्यवस्थाओं हेतु एसपीओ के साथ की समन्वय बैठक

ऋषिकेश । आगामी कांवड़ मेला-2026 के सकुशल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली ऋषिकेश परिसर में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में नियुक्त किए जाने वाले स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPOs) के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपीओ को कांवड़ मेले के दौरान उनकी भूमिका एवं दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि वे पुलिस एवं श्रद्धालुओं के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वयक की भूमिका निभाएंगे। उन्हें भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने, मार्गदर्शन करने, पार्किंग स्थलों पर सहयोग करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारी को देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान उपस्थित एसपीओ से उनके सुझाव एवं अनुभव भी प्राप्त किए गए। उनके सुझावों पर चर्चा करते हुए प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने कहा कि मेले के सफल संचालन में स्थानीय स्तर पर एसपीओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। पुलिस एवं एसपीओ के बेहतर समन्वय से श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सहज एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

बैठक के अंत में सभी एसपीओ ने कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ उत्तराखण्ड पुलिस का सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button