Blog

ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्नातक दिवस

ऋषिकेश । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में प्री- प्राइमरी कक्षा – यू. के. जी. के छात्र छात्राओं का ‘स्नातक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया । शुक्रवार को ढालवाला स्थित ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में प्री- प्राइमरी कक्षा – यू. के. जी. के छात्र-छात्राओं के ‘स्नातक दिवस” को बहुत ही आकर्षक रूप से मनाया गया। विद्यालय छात्र एवं छात्रा (शिवाय कप्रुवान, आराध्या व्यास) द्वारा आमंत्रित विद्यालय प्रबंधक मोहन डंग, पूजा डंग, महिमा डंग, सचिव कप्तान सुमंत डंग, एवम विद्यालय उप प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा सहित सभी अभिभावकों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में देहरादून से आए जादूगर राम ने भिन्न भिन्न प्रकार से बहुत से जादू दिखाए,जिनमें कपड़े द्वारा तलवार बनाकर और ग्लास में रुमाल डालकर जिंदा खरगोश निकाला और सफेद रुमाल से जिंदा कबूतर निकालकर बच्चों को मनोरंजित किया। वही सर्वप्रथम कक्षा -एल.के.जी के छात्र-छात्राओं ने शुभकामनाओ सहित संगठित रूप से बहुत ही सुंदर गीत” “मैं हूं तितली”….पर नृत्य’ की प्रस्तुति दी। “आज है डे,आज है संडे…. ) गीत पर कक्षा नर्सरी के नन्हे – नन्हे छात्र छात्राओं ने भी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा यू के जी की छात्रा (वेदवानी किंसुर ) ने एकल नृत्य गीत” “अप्सराली, अप्सराली”…. पर सुंदर प्रस्तुति दी साथ ही छात्रा”आयुष्री” ने भी सुंदर नृत्य गीत “धना धना रे…पर आकर्षक प्रस्तुति दी। कक्षा यू के जी के सभी छात्र छात्राओं द्वारा सभी उपस्थित विद्यालय समिति एवं अभिभावकों के समक्ष धन्यवाद सहित सामूहिक गीत “थैंक यू,थैंक यू.”…….की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम के चलते वरिष्ठ वर्ग के छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया । भिन्न भिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं द्वारा बहुत से (चल एवं अचल) मॉडल “टाइप्स ऑफ फंक्शन”,”रूम हीटर”, “ह्यूमन यूरीनरी सिस्टम”, ‘जे सी बी” “वाटर साइकिल”,”स्क्वायर मशीन”,”स्ट्रक्चर ऑफ ऐटम”,”वॉल क्लाक”, “चंद्रयान”, “वाटर फिल्टरेशन प्रोसेस” कनिष्क एवं वरिष्ठ वर्ग की छात्रा अवनिका, हरनूर चावला,अवनी,सिमरन, व्योम,एवं पूनम व तनिष्का द्वारा “टाइप्स ऑफ मार्केट” जैसे बहुत ही शैक्षिक रूप से उपयोगी एवं बच्चों के लिए आधुनिक रूप से प्रयोगात्मक मॉडल्स की प्रदर्शनी को आयोजित किया।

सीनियर वर्ग की अन्य छात्राओं मानवी एवं मानसी प्रजापति ने “फंडामेंटल राइट्स,” जैसे मॉडल्स भी सभी के समक्ष प्रदर्शित किए। छात्र छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी के चलते अभिभावकों को “AI” पर आधारित कई नई तकनीकी के मॉडल्स के उपयोग एवं उससे होने वाले बहुत से लाभ के विषय हेतु उनको अवगत कराया। उपस्थित विद्यालय समिति एवं अभिभावकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी सही रुप में प्राप्त हुए,एवं बहुत सी आधुनिक मशीनों के विषय में भी जानकारी प्राप्त हुई । विद्यालय प्रबंधक मोहन डंग, सचिव कप्तान सुमंत डंग एवम विद्यालय उप प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए सभी मॉडल की बहुत प्रसंशा की। विद्यालय उप प्रधानाचार्या बिन्दु शर्मा द्वारा विद्यालय सचिव कप्तान सुमंत डंग को आमंत्रित कर कक्षा – यू. के. जी. के सभी छात्र-छात्राओं को एक -एक करके सम्मानित रूप से (कैप एवम गाऊन पहनाकर टाइटल कार्ड एवम उपहार देकर उन्हें आगामी प्रथम कक्षा के लिए शुभकामनाये एवम आशीर्वाद भी दिया।) कक्षा _ यू. के. जी. के छात्र,(रिधान) (मास्टर U.K.G) एवम छात्रा (आयुश्री) (मिस U.K.G) को चुना गया और साथ ही विद्यालय समिती द्वारा बच्चों सहित सामूहिक रूप से (केक काटकर)सभी बच्चों को आगामी कक्षा _ प्रथम में प्रवेश हेतु उन्हे शुभकामनाएं भी दी। सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट्स और अभिभावकों हेतु स्नैक्स का भी आयोजन किया गया। स्नातक दिवस पर विद्यालय सचिव कप्तान सुमंत डंग ने भी सभी बच्चों से हाथ मिलाकर उन्हें आगामी पहली कक्षा मे प्रवेश हेतु शुभकामनाएं दी ।

मौके पर विद्यालय उप प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा , जुनियर समन्वयक दीपा शर्मा, अलिशा, स्वाति कौशिक अन्य अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button