Blog

ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के नुक्कड़ नाटक विषय पर किया नाट्य प्रस्तुत

ऋषिकेश । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा _ ग्यारहवी के छात्र_ छात्राओं द्वारा “नरेंद्रनगर सामुदायिक भवन(टाउनहॉल) में “नुक्कड़ नाटक” विषय पर कुछ महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं पर आधारित मनोरंजक एवम प्रेपरणायुक्त नाट्य प्रस्तुत किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र छात्राओं ने (नुक्कड़ नाटक)प्रचार एवं नारे द्वारा – “धरती माता करे पुकार , अपना अपना करो सुधार,हम सबने ये ठाना है हिंदुस्तान स्वच्छ बनाना है” द्वारा कुछ मुख्य बिन्दुओं (गौमाता की दयनीय स्थिति, आबादीयुक्त शहरो में सांडो का पाया जाना एवम शहरों में सबसे ज्यादा गार्बेज (दुर्गंधयुक्त कूड़ा _कचरा) हमारे समाज को किस तरह से प्रभावित कर रहे है,मुख्य रुप से नारे दर्शाया गया। सामाजिक स्तर पर लोगों के बीच नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों का ध्यान आकर्षित कर इच्छित सुधार और बदलाव की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया। नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से छात्र छात्राओं द्वारा शहरों में बढ़ते गार्बेज (कूड़े _कचरे के ढेर) से पूरे शहर मे लोगो के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है । नाटक द्वारा सभी उपस्थित लोगो को सचेत करते हुए बताया गया कि जिस प्रकार गायों के लिए (गौशाला) बनवाई गई है, चारा व्यवस्था है,दूसरी तरफ प्रश्न (सांडो) की सुरक्षा का है। जिस प्रकार “गाय हमारी माता है,ये अमृत की दाता हैं।”हम उन्हे पूजते है,उसी तरह क्या हमे अन्य आवारा पशुओं के लिए भी सांडो, कुत्तों जैसे पशु भी है उनकी सुरक्षा हेतु व्यवस्था करना हम सभी का कर्त्तव्य नही बनता है। बछड़ा_ बछड़ी में कोई भेद भाव ना करते हुए उनकी सुरक्षा भी हमारा कर्त्तव्य होना चाहिए।कूड़ा _कचरा जो की इतनी ज्यादा तदाद में पूरे शहर में फैला पड़ा है उसके लिए हम सभी शहरवासी मिलकर होकर उसका निवारण नही कर सकते। “स्वच्छ रखो अपना परिवेश,जिससे स्वच्छ रहेगा अपना देश । हम सभी जन यदि जागरूक होकर एक सही सोच के साथ इस समस्या से निजात पाने का प्रयास करेंगे तो भविष्य में केवल पशु,पक्षी ही नही बल्कि हमारा सम्पूर्ण वातावरण भी स्वच्छ रहेगा।

इसी शपथ के साथ नाटक के अंत में विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग ,  महिमा डंग, उप प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने भी उपस्थित सभी छात्र छात्राओं सहित विद्यालय अध्यापक_अध्यापिकाओं एवम सभी जनता को जागरूक करते हुए बताया कि हमे भी एकजुट होकर इस समस्या से समाधान पाना है और देश को स्वच्छ बनाना है। मौके पर विद्यालय वरिष्ठ समन्वयक कविता मनध्यान, सौरव पोखरियाल, अंकिता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button