Blog

श्री साई गंगा सेवा समिति धूमधाम से निकालेगी श्री साई पालकी शोभायात्रा

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । श्री साई गंगा सेवा समिति ( ट्रस्ट ) ऋषिकेश द्धारा 25 फरवरी को 8वी श्री साई पालकी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी । इस दौरान समिति के पदाधिकारियो ने अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की । शनिवार को देहरादून रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकारों से वार्ता में यह जानकारी दी है। बता दे श्री साई पालकी शोभायात्रा सुबह 9 बजे से साई घाट से चलकर शहर से निकलते हुए त्रिवेणी घाट तक जाएगी । वही मुख्य आर्कषक साई भजन गायक सौरभ राज सायं 7 बजे और साई भजन सम्राट तरुण सागर रात्रि 9 बजे प्रस्तुती देंगे । वही 26 फरवरी को दोपहर 12 .30 बजे भव्य साई भंडारा साई घाट पर होगा । समिति के अध्यक्ष प्रकान्त कुमार ने आमजनों से अपील की ज्यादा से ज्यादा पहुँचकर बाबा का आशीर्वाद ले ।

 

मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रकान्त कुमार , नवीन गुप्ता , नवनीत नागल्या , मेहरबान सिंह बिष्ठ , महेश पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button