एसएसपी टिहरी ने क्रिसमस एवं नववर्ष को लेकर की गोष्ठी
ऋषिकेश । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल ने मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में होटल एसोसिएशन, राफ्टिंग एसोसिएशन, परिवहन व्यवसाई तथा रेंटल बाइक एसोसिएशन की गोष्ठी की गई है । बता दे गोष्ठी से पूर्व विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अपनी- अपनी समस्याएं रखी गई जिसमें आगामी क्रिसमस त्यौहार व नववर्ष को लेकर ट्रैफिक की समस्या बताई गई , राफ्टिंग हेतु अलग मार्ग बनाए जाने का सुझाव दिया गया ।


मुनिकीरेती क्षेत्र में पार्किंग की समस्या के संबंध में अवगत कराया गया , मुनिकीरेती क्षेत्र में भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति पर रोक लगाए जाने की मांग रखी गई , निराश्रित पशुओं को उचित स्थान पर भेजे जाने या काजी हाउस बनाए जाने का सुझाव दिया गया , बालकनाथ चौक पर सीसीटीवी लगाए जाने हेतु अवगत कराया गया , इसके अतिरिक्त एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाए जाने हेतु अवगत कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों को उनकी समस्याओं का निराकरण किए जाने हेतु पुलिस के स्तर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया । साथ ही पुलिस कार्यों में जन सहयोग किये जाने की अपेक्षा की गई। मौके पर बच्चन पोखरियाल समाजसेवी, रघुवीर सिंह कठेत पदाधिकारी होटल एसोसिएशन, कविता कंडवाल, दिनेश भट्ट अध्यक्ष राफ्टिंग संगठन, अंकुश कुमार प्रबंधक थ्रिल फैक्ट्री,अनुभव पयाल राफ्टिंग संगठन, वेद प्रकाश मैठानी सहित अन्य मौजूद रहे ।






























