Blog

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश आईटी प्रभारी का किया भव्य स्वागत

भाजपा उत्तराखंड की मोर्चो के प्रदेश की टीम हुई घोषित

रायवाला । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश की टीम में एडवोकेट बलविंदर सिंह को प्रदेश आई.टी सयोजक एवं सतपाल सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनन्दन किया है। इस अवसर पर रायवाला मंडल मे मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता मे पदाधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया। शनिवार को प्रतीतनगर के वार्ड 15 वैदिकनगर मे सतपाल सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा एवं बलविंदर सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश आईटी प्रभारी बनने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया । वही सरदार बलविंदर सिंह ने बताया उन जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को इतना बड़ा पद देके पार्टी ने उनके ऊपर पूरा भरोसा जताया है ये पूर्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री रहे चुके है और इनका पद इसलिए भी महेत्वपूर्ण है की सिर्फ एक ही नाम ऋषिकेश से प्रदेश की टीम मैं लिया गया जिसमे संघटन के निष्ठावान कार्यकर्ता को संघटन ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सोमी है।

मौके पर प्रधान राजेश जुगलान , प्रधान सागर गिरि , दिव्या बेलवाल , राहुल अग्रवाल , बबिता कमल कुमार , बीना बंगवाल , अजय शाहू , गणेश रावत , बबीता रावत , सोबन कैंतुरा अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button