टैक्सी यूनियन प्रदेश की परिवहन व्यवस्था की है रीढ़ : प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल गढ़वाल मंडल टैक्सी यूनियन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अग्रवाल ने कहा कि टैक्सी यूनियन प्रदेश की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ है। यूनियन से जुड़े लोग न केवल यात्रियों की सेवा करते हैं, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी संगठन को और मजबूत करते हुए चालक साथियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगी।

मौके पर यूनियन अध्यक्ष कुंवर सिंह तडियाल, महासचिव नरेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष होम राज गुप्ता, सहसचिव महावीर बलोदी, कोषाध्यक्ष जगबीर खरोला, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, पिंकी धशमाना, सुमन रावत, ऑटो रिक्शा यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र राणा, पूर्व सचिव टैक्सी यूनियन विजेंद्र कंडारी, राजेंद्र कुमार, संचालनकर्ता त्रिलोक भंडारी, अभिनव पाल, रणजीत धामी सहित उपस्थित रहे।




























