कृष्णमय हुई तीर्थनगरी की सांस्कृतिक संध्या, भक्ति और लोक-संस्कृति के रंग में सराबोर हुआ श्यामपुर

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्यामपुर स्थित राणा फार्म हाउस में आयोजक ऋषिकेश के पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण के नेतृत्व में कृष्णमय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति रही। वही सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक धूम सिंह रावत, लोक गायिका अनिशा रांगड़, युवा गायक अमन खरोला एवं युवा गायक विकास चौहान ने भजन एवं लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। हमारी संस्कृति हमारी पहचान ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी अमूल्य विरासत है।” उन्होंने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं है।

मौके पर डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बीना चौहान, दिनेश चंद्र मास्टर, डॉ. के. एस. राणा, जय सिंह रावत, सतीश रावत, उर्मिला नौटियाल, सोहन लाल रतूड़ी , राकेश सिंह , भगवती सेमवाल, प्यारे लाल जुगलान, बृजलाल राणा, देव पोखरियाल, सचवीर भंडारी, मुरारी लाल खंडवाल, अरविंद सजवाण, गुरविंदर गुर्री, सविता शर्मा, स्मिता रावत, माधुरी, संगीता नेगी, राकेश अग्रवाल , विजयपाल चौहान सहित उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]








































