ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में प्री प्राइमरी के छात्र छात्राओं का प्रथम विद्यारंभ का हुआ आयोजन

ऋषिकेश । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा प्री प्राइमरी के छात्र छात्राओं का प्रथम विद्यारंभ का शानदार आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सीनियर कक्षा के छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय में उपस्थित नन्हे नए छात्र छात्राओं का नवीन कक्षा में फूलों के साथ स्वागत किया गया।सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधक मोहन डंग, पूजा डंग, महिमा डंग,सचिव कैप्टन सुमंत डंग एवं विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा सहित सभी उपस्थित एवम आमंत्रित अभिभावको व कक्षा अध्यापिकाओं सहित हवन पूजा का आयोजन किया गया। सभी बच्चों को उनकी नवीन कक्षाओं में शुभकानाओं सहित प्रस्थान कराया गया। हवन आहुति द्वारा बच्चों के विद्यालय प्रवेश हेतु उनके उज्जवल भविष्य एवम शिक्षा नीति को उच्च बनाने के लिए उन्हे आशीर्वाद सहित शुभकामनाएं दी गई। बता दें कक्षा अध्यापिकाओं ने सभी बच्चों का अपनी अपनी कक्षाओं में बहुत ही शानदार ढंग से स्वागत किया। साथ ही विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग ने सभी उपस्थित बच्चों एवम उनके अभिभावकों को आश्वासन देते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे सभी छात्र छात्राएं उत्तम शिक्षा नीति के साथ अपने आगामी भविष्य को उज्जवल बनायेगे।और बहुत सी आधुनिक रूप से प्रयोग में आने वाली कक्षा से संबंधित गतिविधियों द्वारा छात्र छात्राओं को शिक्षित किया जाएगा। विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने भी उपस्थित सभी छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को शुभकामनाओं सहित आश्वासन दिलाया कि आधुनिक शिक्षा तकनीकी को अपनाकर और अत्यधिक नवीन गतिविधियों के द्वारा बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में अपने भविष्य को सफलता की और ले जाना है।



मौके पर विद्यालय वरिष्ठ समन्वयक आरती कुड़ियाल, कनिष्ठ समन्वयक ज्योति कोठियाल, सहित प्री प्रायमरी कक्षा अध्यापिका बीवेता, दीपा शर्मा,अलीशा अन्य उपस्थित रहे।
































