Blog

दो महिलाओं को शराब के साथ किया गिरफ्तार

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस दौरान महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । टीम ने ऋषिकेश के बनखंडी में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर दबिश दी गई दबिश के दौरान दो महिलाओं को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया गया ।

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ठ ने बताया की सुमन पत्नी सुनील के कब्जे से 45 पाउच माल्टा देशी शराब एवं मीरा पत्नी लक्ष्मण सिंह निवासी बनखंडी ऋषिकेश के कब्जे से 48 पव्वे इंपीरियल ब्लू व्हिस्की तथा 5 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद हुई है ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button