Blog

अंग्रेजी रीतिरिवाज को भुलाकर हमें हिन्दी संस्कृति को अपनाना चाहिए : रमोला

रायवाला। हरिपुर कला क्षेत्र में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला द्वारा बाजार भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और हिंदू कैलेंडर का वितरण किया।कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हुए समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है व इस अवसर पर व्यापारियों के बीच जाकर संवाद स्थापित करना बेहद आवश्यक है, ताकि उनकी समस्याओं को नजदीक से समझा जा सके और उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जा सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। बाजार भ्रमण के दौरान उन्होंने व्यापारियों के साथ क्षेत्र की व्यापारिक स्थिति, स्थानीय चुनौतियों, आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा सभी के सहयोग से क्षेत्र को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। प्रधान प्रतिनिधि प्रेमलाल शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और जनसंपर्क कार्यक्रम समाज में सकारात्मकता, आपसी विश्वास और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं । ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों के बीच संवाद बढ़ता है, जिससे क्षेत्र की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयास करना संभव हो पाता है। क्षेत्र की उन्नति, खुशहाली और समग्र विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना आवश्यक है, और इसके लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी से आह्वान किया कि नववर्ष को उत्साह, उमंग और एकजुटता के साथ मनाते हुए क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि हरिपुर कला सहित पूरे क्षेत्र में प्रगति और समृद्धि का नया अध्याय लिखा जा सके।

कैलेंडर वितरण कार्यक्रम में विक्रम सिंह रावत, भारत लखेड़ा, विक्रांत भारद्वाज, अजय सिंह चौहान, एडवोकेट शिवम चंदेल, दीपक सिंह, अंकुर, विशाल, सुनील ओझा, प्रमोद गुप्ता,राहुल शर्मा, संदीप कुमार, मनोज नेगी, नितिन वर्मा, रवि पंवार, मुन्ना असवाल, संजीव चौहान अन्य मौजूद थे।


Related Articles

Back to top button