एक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनपर्यटन

मुख्यमंत्री धामी ने टनल में फंसे श्रमिकों का कुशलक्षेम जाना

रिपोर्ट : राव शहजाद

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों में से गब्बर सिंह नेगी एवं सबा अहमद से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान दोनों लोगों ने मुख्यमंत्री को सभी श्रमिकों के स्वस्थ और सुरक्षित होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक भाइयों को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निरंतर उनकी वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी लेने एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग किए जाने के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य सही दिशा में संचालित है और शीघ्र ही सभी श्रमिक  सुरक्षित बाहर आकर अपने परिजनों के साथ होंगे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button