Blog

नगर नगम हरिद्वार ने चलाया अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान

घाटों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

हरिद्वार । नगर निगम हरिद्वार द्वारा, माननीय जिलाधिकारी हरिद्वार एवं नगर आयुक्त महोदय के निर्देशों के क्रम में, नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिरला घाट एवं रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक ठेलियों एवं अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया एवं नष्ट किया गया,सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से हटाया गया। अभियान के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा विरोध करने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस बल की उपस्थिति में सख्ती से कार्रवाई करते हुए सभी अतिक्रमणों को हटाया गया। अभियान के दौरान नगर आयुक्त द्वारा घाटों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कर्मचारियों की हाजिरी, मस्टरोल एवं अन्य अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया, जिससे कार्यों में पारदर्शिता एवं नियमितता सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नगर क्षेत्र में कहीं भी अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल हटाने एवं नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी ।

इस अवसर पर अभियान के दौरान नगर आयुक्त नन्दन कुमार उपस्थित रहे। मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह,श्रीकान्त,प्रशिक्षु सफाई निरीक्षक,अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button