Blog
ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस दौरान ऋषिकेश इंटनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है, बल्कि विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को भी आगे बढ़ाया है।। इस वर्ष के परिणामों में विद्यार्थियों ने अपनी लगन, अनुशासन एवं सतत परिश्रम का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। विद्यालय के मेधावी छात्रों में आयुष्मान सजवाण 97 % और कृतिका ने 95 % अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

विद्यालय सचिव सुमंत डंग ने विद्यार्थियों को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है ।
































