Blog

ए. एन. डी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परिणाम में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

रायवाला । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अत्यंत हर्ष और गर्व के साथ यह सूचित किया जाता है कि ए. एन. डी पब्लिक स्कूल, हरिपुर कलां, देहरादून के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है, बल्कि विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को भी आगे बढ़ाया है। इस वर्ष के परिणामों में विद्यार्थियों ने अपनी लगन, अनुशासन एवं सतत परिश्रम का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। विद्यालय के मेधावी छात्रों में प्रथम स्थान चिराग कौशल एवं अजीत सिंह ने 93% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दीपक जोशी ने 90 % अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि तृतीय स्थान कार्तिक सिल्स्वाल ने 89 % अंकों के साथ प्राप्त किया। विद्यालय का समग्र परिणाम सराहनीय एवं गौरवपूर्ण रहा है, जिसमें 100% विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं।

विद्यालय प्रबंधन सभी सफल विद्यार्थियों, विशेष रूप से टॉपर्स को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है ।

Related Articles

Back to top button