Blog

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

ऋषिकेश । भारतरत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर नगर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला द्वारा विधिवत रूप से रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्षों एवं समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। व डॉ. अम्बेडकर ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी हमें समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश देते हैं।

शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों, महिलाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान बाबा साहेब के जयकारों और देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। विभिन्न झांकियों के माध्यम से उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button