सुंदरा सामाजिक संस्था के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । समाज सेवा और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए सुंदरा सामाजिक संस्था के तत्वावधान में नगर क्षेत्र में एक भव्य निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं नेत्र स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर निगम ऋषिकेश महापौर शम्भू पासवान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि “स्वस्थ नागरिक, समृद्ध समाज और विकसित ऋषिकेश” की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सहज रूप से पहुँचें। उन्होंने कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा बड़ी संख्या में आए नागरिकों की आँखों की निःशुल्क जाँच की गई तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव प्रदान किए गए। शिविर का उद्देश्य लोगों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते नेत्र रोगों की पहचान कर उचित उपचार के लिए प्रेरित करना रहा । स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की । यह आयोजन क्षेत्रवासियों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल साबित हुआ ।

मौके पर सुंदरा सामाजिक संस्था, सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र बिष्ट, संजय बिष्ट, ज्योति सजवान , एम्स ऋषिकेश के नेत्र विभाग अध्यक्ष डॉक्टर संजीव मित्तल,डॉक्टर विधि गुप्ता,डॉक्टर दिव्या कृष्णा डॉ अनुराग रंजन,महिपाल चौहान,विष्णु कुमावत,पवन नेगी आदि के द्वारा नेत्र जांच की गई, इस अवसर पर आरती बिष्ट, अंजू बिष्ट, किरण गुसाईं नीलम थपलियाल, धनवीर रावत,कमलेश थपलियाल राहुल रंजन अंथवाल,कन्नोजिया राजेंद्र भारद्वाज विनोद अग्रवाल इंद्रसेन गर्ग, ब्रज सिंह बिष्ट,हरिश थपलियाल ,कुशलानंद थपलियाल विनोद लखेरा आगम वर्मा चेतन गुसाई अरुण पांडेय अन्य उपस्थित थे ।
[banner id="1202"]





























