Blog

महापौर ने सीवर लाइन निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । महापौर शम्भू पासवान ने नगर निगम के वार्ड संख्या 38 और 39 में वर्तमान में गतिमान सीवर लाइन निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया है । निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान महापौर शम्भू पासवान ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सीवर लाइन डालने के पश्चात खोदी गई सड़कों का पुनर्निर्माण और लेवलिंग पूरी सावधानी के साथ की जाए । उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों की लेवलिंग इस प्रकार से हो ताकि बरसात या सामान्य दिनों में क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । वही महापौर ने इस बात पर जोर दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

सभी कार्य निर्धारित मानकों और पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं । मौके पर स्थानीय पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, संजय प्रेम सिंह बिष्ट, ज्योति सजवान सहित अन्य उपस्थित रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button