ऋषिकेश पुलिस ने 3 युवकों का शांति भंग में चालान किया

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने दुकान पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में शांति भंग करने के आरोप में 3 युवकों का चालान कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। बता दे पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को साई मेडिकोज वीरभद्र रोड के पास सूचना मिली कि कुछ युवक दुकान स्वामी प्रदीप सेमवाल के साथ दुकान पर कब्जे को लेकर झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अभिषेक, अक्षित और दिक्षे नाम के तीनों युवकों को काफी समझाया-बुझाया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद तीनों प्रदीप सेमवाल के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। किसी बड़ी घटना को रोकने के लिए पुलिस ने मौके पर ही अभिषेक पुत्र मनोज कुमार निवासी आवास विकास, अक्षित पुत्र स्व. अजय कुमार निवासी पशुलोक आईडीपीएल और दिक्षे पुत्र गुलशन निवासी रामगढ़ दिल्ली को बीएनएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार किया व तीनों का शांति भंग में चालान कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस टीम में अपर उनि योगेन्द्र दत्त, कांस्टेबल कुलदीप और ब्रिजेश शामिल थे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रहेगी
[banner id="1202"]





























