Blog

पिथौरागढ़ के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर ने किया प्रधानाचार्य उमाकांत पंत का सम्मान

ऋषिकेश। पिथौरागढ़ के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार जुगल किशोर पांडे ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत का उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपरा के प्रतीक पारंपरिक पहाड़ी टोपी पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। वही जुगल किशोर पांडे ने प्रधानाचार्य उमाकांत पंत द्वारा शिक्षा के उत्थान, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय में किए जा रहे नवीन शैक्षिक प्रयोगों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सोच के साथ नए प्रयोग करना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कार्य है। ऐसे प्रयास समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करते हैं। सम्मान से अभिभूत प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने जुगल किशोर पांडे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्या भारती की संस्कारप्रधान शिक्षा पद्धति, अपने पूर्वजों के आदर्शों और भारतीय संस्कृति से प्राप्त प्रेरणा ही शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कुछ नया करने की शक्ति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि अपने पूर्वजों के संस्कारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए भावी पीढ़ी को शिक्षित, संस्कारित एवं राष्ट्रनिष्ठ बनाना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर उमाकांत पंत ने माँ गंगा से जुगल किशोर पांडे के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं दीर्घायु की मंगलकामना की है ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button