Blog

विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । श्रावण मास के अवसर पर ऋषिकेश विधायक. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ ऋषिकेश से कांवड़ लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करने वाले तपस्वी, शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें फल (अल्पाहार) वितरित कि ई अग्रवाल ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु ऋषिकेश की पावन भूमि से गंगाजल भरकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए निकलते हैं, जो आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम है। उन्होंने सभी शिव भक्तों को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए समस्त विश्व के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सावधानी एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील भी की।

मौके पर मनोज ध्यानी , सुरेंद्र सिंह सुमन, कौशल बिजलवान , सत्यपाल राणा , पुनिता भंडारी , पिंकी धस्माना , अनिरुद्ध शर्मा , हर्ष पाल , सोनू पांडेय, जितेंद्र पाल पाठी, राजेंद्र बिजलवान, विपिन कुकरेती, सुमित सेठी, विनायक कुमार, मुन्नी राजपूत, पूजा गौड़, ज्ञानवती देवी, विनीता वर्मा, सौरव गर्ग सहित उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button