Blog

तिरंगे के रंग में रंगा डोईवाला, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

डोईवाला ( राव शहजाद ) । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला ऋषिकेश की ओर से मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत डोईवाला में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे तो पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। रैली का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने किया। रैली ऋषिकेश रोड स्थित बालाजी फार्म से शुरू होकर केशवपुरी, राजीव नगर, मिल बाजार, मिल रोड और चौक बाजार होते हुए खंड विकास कार्यालय पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। पूरे मार्ग में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
रैली में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत समेत भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से तिरंगे का सम्मान करते हुए देश की प्रगति और एकता में योगदान देने का आह्वान किया।ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाया जा रहा यह अभियान नागरिकों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि तिरंगे का सम्मान देश के सम्मान से जुड़ा है। महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से राष्ट्रभक्ति का संदेश और मजबूत होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का परिचायक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल रहे।

मौके पर दायित्वधारी सुभाष बर्थवाल, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता नयाल, संजय ठाकुर, डॉ सुमेर चंद रवि,डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा,रश्मि देवी, अमित कुमार, जसविंदर सिंह डाली, प्रकाश कोठारी, ललित पंत,मनोज ध्यानी,पूनम तोमर, कृष्णा तडियाल, वंदना स्वामी, नितिन बर्थवाल, मनीष छेत्री, सौरव पाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट देवदत्त शर्मा, शिवम टूटेजा, अनु शर्मा, विक्रम नेगी मनमोहन नौटियाल, दीवान सिंह रावत, आशीष बहुगुणा, आदेश सिलेलान, सौरभ नौडियाल, गीतांजलि रावत, मनीष यादव, राम मूर्ति ताई सहित अन्य मौजूद रहे I

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button