Blog

तिरंगे के रंग में रंगा ऋषिकेश , देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

भाजपा ऋषिकेश मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के भाजपा ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष मनोज ध्यानी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। गुरुवार को तिरंगा यात्रा के दौरान मनोज ध्यानी ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में चले वही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की।  प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा केवल कपड़ा मात्र नहीं है, बल्कि यह भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे में देश के गौरव, बलिदान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना निहित है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना होनी चाहिए। ध्यानी ने क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प को सुदृढ़ करना है।

तिरंगा यात्रा में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल , मेयर शम्भू पासवान , राज्यमंत्री गिरीश डोभाल , सुरेंद्र मोगा, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता , कृष्ण कुमार सिंघलब, पूर्व मेयर अनिता ममगाईं , मंडल प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत , जिला संयोजक तिरंगा यात्रा विनय कणडवाल ,पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र राणा एवं पर्यटन गतिविधि के प्रदेश संयोजक भाई कपिल गुप्ता , इंद्र कुमार गोदवानी सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button