Blog

यहां : एनसीसी कैडेट्स ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के एनसीसी कैडेट्स द्वारा आज विद्यालय परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, एकता एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था। तिरंगा यात्रा को विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। युवाओं में राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना हम सभी का दायित्व है। एनसीसी कैडेट्स द्वारा आयोजित यह तिरंगा यात्रा देश के प्रति समर्पण और सम्मान का सुंदर उदाहरण है।

यात्रा का नेतृत्व प्रधानाचार्या तरंग बेली, उपप्रधानाचार्य देवेंद्र बिष्ट एवं अकादमिक हेड अमित गांधी ने किया। एनसीसी कैडेट्स हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया। प्रधानाचार्या तरंग बेली ने कहा स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के बलिदान से प्राप्त हुई है। विद्यार्थियों को इस गौरवशाली विरासत से जोड़ना और उनमें राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना विद्यालय का महत्वपूर्ण दायित्व है।

उपप्रधानाचार्य देवेंद्र बिष्ट ने कहा तिरंगा यात्रा विद्यार्थियों के लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का अवसर है। अकादमिक हेड अमित गांधी ने कहा ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रप्रेम बढ़ता है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button