रायवाला में वासंती माता चौक सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ लोकार्पण

रायवाला ( राव शहजाद ) । ग्राम सभा रायवाला में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए वासंती माता चौक के सौंदर्यीकरण एवं वासंती माता की प्रतिमा स्थापना कार्य का शुक्रवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बात दे आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तराखंड के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की। वही ग्राम पंचायत की ओर से कहा गया कि वासंती माता चौक रायवाला की पहचान और आस्था से जुड़ा प्रमुख स्थल है। चौक के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय लोगों में गौरव और अपनत्व की भावना भी मजबूत होगी। वही ग्राम प्रधान सागर गिरि ने बताया की वासंती माता चौक रायवाला की पहचान और आस्था से जुड़ा प्रमुख स्थल है । सौंदर्यीकरण कार्य से ग्रामीणों में ख़ुशी का माहौल है।

मौके पर पंचायत सदस्य गौरव चौहान उप प्रधान, दिव्या थापा, रश्मि उनियाल , किरन पांडे , प्रमिला देवी, ऋषि राम शर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य , सपना गोसाईं , राहुल अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष भाजपा , गणेश रावत जिला उपाध्यक्ष भाजपा , नवीन चमोली आशीष उनियाल , प्रकाश पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]





























