पालिकाध्यक्ष ने सीएम से की चीनी गोदाम तक के क्षतिग्रस्त बदहाल मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग

मुनिकीरेती ( राव शहजाद ) । नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुनिकीरेती आगमन पर ढालवाला मुख्य मार्ग से चीनी गोदाम तक के क्षतिग्रस्त बदहाल मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग को उनके सम्मुख प्रमुखता से रखा। मांग पर जिलाधिकारी टिहरी नीतिका खंडेलवाल के निर्देश पर प्रशासन और राजस्व की टीम को उक्त स्थान पर मौका मुआयना निरीक्षण हेतु भेजा गया। जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, प्रशासन, राजस्व की टीम और स्थानीय लोगों के साथ मौका स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी टिहरी द्वारा फोन पर शीघ्र उक्त कार्य हेतु जीओ जारी कर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया। अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि बीते वर्ष नरेंद्रनगर में आयोजित होने वाले माँ कुंजापुरी मेले में मुख्यमंत्री द्वारा ढालवाला मुख्य मार्ग से चीनी गोदाम मार्ग तक के निर्माण की घोषणा की गई , किंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी उक्त कार्य शुरू नहीं हो पाया था।

जिस कारण प्रतिदिन यहां लोगों को धूल, मिट्टी और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
[banner id="1202"]







































