अंकुर पब्लिक स्कूल ने हर्षोल्लास ले साथ मनाया दीपावली पर्व

ऋषिकेश । अंकुर पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में दीपों का त्योहार दीपावली बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रोशनी, रंगों और खुशियों से जगमगा उठा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर इस पावन पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी रंगोलियों, आकर्षक दीपों और सुंदर सजावटी वस्तुओं से सजाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दीपावली के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञानता पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। विद्यार्थियों को प्रदूषण रहित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, पटाखों से होने वाले प्रदूषण से बचने और प्रेम, दया, सहयोग एवं खुशियाँ बाँटने का संदेश दिया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने तथा आपसी प्रेम, एकता और सद्भावना के मूल्यों को समझने का सुंदर अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए संदेश दिया गया कि वे अपने भीतर जिज्ञासा और सीखने की इच्छा को सदैव बनाए रखें तथा अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहें। जीवन में आने वाली चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें, धैर्यपूर्वक सीखें और अपनी प्रत्येक छोटी-बड़ी उपलब्धि का आनंद लें। उन्हें यह भी समझाया गया कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच ही बड़ी सफलताओं का आधार बनते हैं।

विद्यालय निदेशक वैभव सकलानी ने बताया की कार्यक्रम का समापन सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता की कामना के साथ हुआ।
[banner id="1202"]







































