तीर्थनगरी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹2,20,650 नकद और 208 ताश के पत्ते बरामद

ऋषिकेश । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद में अवैध गतिविधियों एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने भरत विहार में चल रहे जुए का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फ्लैट में जुआ खेल रहे 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मौके से ₹2,20,650/- नकद व 208 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।गुरुवार को उपनिरीक्षक कविन्द्र राणा पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि भरत विहार, ऋषिकेश में गगन बर्तवाल नामक व्यक्ति द्वारा जुआ खिलाया जा रहा है, जहां बाहरी व्यक्ति आकर जुआ खेलते हैं तथा वर्तमान में भी कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। वही सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर पांच मंजिला फ्लैट की पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में छापा मारा। अंदर दरी पर ताश के पत्ते एवं नकदी रखी हुई थी तथा वहां मौजूद व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनमें राहुल पुत्र सतीश, निवासी गली नंबर 6, बैराज रोड, ऋषिकेश, उम्र 36 वर्ष, अरविंद कुमार पुत्र भगवान दास, निवासी मनीराम रोड, देहरादून, उम्र 38 वर्ष, विवेक पुत्र घनश्याम, निवासी गली नंबर 17, शिवाजी नगर, ऋषिकेश, उम्र 28 वर्ष, प्रशांत कुमार पुत्र सुरेश पाल, निवासी भारत विहार, ऋषिकेश, उम्र 36 वर्ष, प्रवीण पुत्र विजेंद्र कुमार, निवासी गली नंबर 11, विस्थापित क्षेत्र, ऋषिकेश, उम्र 34 वर्ष, गगन बर्तवाल पुत्र मथुरा प्रसाद, निवासी भारत विहार, ऋषिकेश, उम्र 42 वर्ष, सुधीर कांत पुत्र महेश चंद्र, निवासी आवास विकास, ऋषिकेश, उम्र 40 वर्ष व एकांत गोयल पुत्र अरविंद, निवासी भारत विहार, ऋषिकेश, उम्र 40 वर्ष शामिल हैं। अभियुक्तों की जामा तलाशी से प्राप्त धनराशि सहित कुल ₹2,20,650/- नकद बरामद हुए। बरामद ताश के पत्तों एवं नकदी को नियमानुसार कब्जे पुलिस लेकर सीलबंद किया गया। अभियुक्तों की जामा तलाशी में विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन भी बरामद हुए। इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 584/2026, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ठ, वरिष्ठ उनि नवीन जोशी, उपनिरीक्षक कविन्द्र राणा, उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक बिनेश कुमार, कांस्टेबल विकास फोर, उदयवीर सिंह, सुनील कुमार, कुलदीप सिंह व विनित कुमार शामिल थे।
[banner id="1202"]



























