ऋषिकेश पुलिस ने की चोरी की दो स्कूटी बरामद, 3 शातिर चोर गिरफ्तार

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने वाहन चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को चोरी की दो स्कूटियों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों अभियुक्त नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।पहली घटना 10 अक्टूबर 2026 की है। हर्षित अग्रवाल, निवासी देहरादून रोड, गुरुद्वारा वाली गली, ऋषिकेश की स्कूटी UK-14 9020 अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। इस पर मु0अ0सं0 526/2026 धारा 303(2) BNS में मुकदमा दर्ज हुआ था। दूसरी घटना 3 नवंबर 2026 की है, जब हर्षित सनाढ्य निवासी आवास विकास, ऋषिकेश की स्कूटी UK14 AY 1921 चोरी हो गई थी। इस पर मु0अ0सं0 576/2026 दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। 4 नवंबर की शाम मुखबिर ने सूचना दी कि चोर दो स्कूटियों सहित फायर स्टेशन आईडीपीएल के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आयुष छेत्री पुत्र लक्ष्मण सिंह छेत्री, निवासी आईडीपीएल गेस्ट हाउस के पास, ऋषिकेश, उम्र 22 वर्ष, कृष पुत्र राकेश ठाकुर, निवासी गली नंबर 8, सुभाष नगर, बनखंडी, ऋषिकेश, उम्र 21 वर्ष व रवि पुत्र राकेश ठाकुर, निवासी गली नंबर 8, सुभाष नगर, बनखंडी, ऋषिकेश, उम्र 25 वर्ष रूप में हुई। पूछताछ में तीनों ने बताया कि सफेद स्कूटी UK07AY1921 को उन्होंने 3 नवंबर की रात 2 से 3 बजे के बीच आवास विकास कॉलोनी से तथा ग्रे स्कूटी UK149020 को कुछ दिन पहले देहरादून रोड गुरुद्वारा वाली गली से चोरी किया था। तीनों पिछले करीब 6 वर्ष से स्मैक के नशे के आदी हैं। नशे की आदत के कारण परिजनों ने उन्हें घर से अलग कर दिया है। पुलिस ने दोनों मुकदमों में धारा 317(2), 3(5) BNS की वृद्धि की है। तीनों के विरुद्ध पहले से भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक बिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप राठी, कांस्टेबल कुलदीप, शिवोम कुमार, विनीत कुमार, सौरभ वालिया, तेज सिंह, दिनेश महर, अभिषेक शामिल थे।
[banner id="1202"]






























