लायंस क्लब डिवाइन के दिवाली मेले के लकी ड्रॉ विजेताओं की हुई घोषणा, प्रथम पुरस्कार नितिन पुरोहित ने जीती बाइक

ऋषिकेश। बीती 31 अक्टूबर को आयोजित लायंस क्लब डिवाइन के भव्य दिवाली मेले के लकी ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा की गई। मेले के लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार नितिन पुरोहित ने जीती बाइक , द्वितीय पुरस्कार अशोक नौटियाल ने टीवी, तृतिय पुरस्कार राजेश कुमार ने refrigerator ,चतुर्थ पुरस्कार अजय रयाल को वॉशिंग मशीन, पंचम पुरस्कार संजय शर्मा ने जीती mattress। विजेताओं के नाम घोषित होने के बाद उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर लायंस क्लब डिवाइन के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्लब द्वारा आयोजित दिवाली मेले का उद्देश्य केवल मनोरंजन और उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़ना और सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब डिवाइन लगातार जरूरतमंद गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं में वित्तीय सहायता प्रदान करने, बुजुर्गों की मदद करने तथा समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लिए विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित करने का प्रयास करता रहा है। क्लब का मानना है कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे और जरूरतमंद बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहयोग मिल सके। ललित मोहन मिश्र ने कहा कि क्लब भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी सेवाएं जारी रखेगा। उन्होंने दिवाली मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शहरवासियों, प्रतिभागियों, प्रायोजकों एवं क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मेले में शहरवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और उनके सहयोग से क्लब को सामाजिक सेवा के कार्यों के लिए और अधिक प्रेरणा एवं ऊर्जा मिलती है।

मौके पर शिवम अग्रवाल , अक्षत चौहान ,कमल नारंग , महेश किंगर ,विकास ग्रोवर ,विनीत चावला ,दिनेश अरोरा ,उद्योगपति लोकेश माखिजा , गौरव अन्य उपस्थित रहेँ l
[banner id="1202"]






























