ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल ने हर्षोल्लास में साथ मनाया उत्तराखंड स्थापना दिवस

ऋषिकेश । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में उत्तराखंड स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ वर्ग की छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से गढ़वाली प्रार्थना नमो भगवती की सुन्दर प्रस्तुति के साथ की गई। वहीं कक्षा – आठवी की छात्रा द्वारा देवभूमि उत्तराखंड की लोककला ,संस्कृति,वेशभूषा को सुन्दर शब्दों में भाषण द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा नवी की छात्रा (गुरुप्रिया) द्वारा गढ़वालमण्डल को संबोधित करते हुए गढ़वाली भाषा में किय गया। कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग की कक्षा – चौथी,पांचवीं व कक्षा – सातवीं आठवी की छात्राओं द्वारा सामूहिक गढ़वाली गीत” “बेड़ुपाको बारो मासा” पर उत्तराखंड की सुन्दर पहाड़ियों,आभूषणों,व्यंजनों को दर्शाते हुए आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। उपस्थित सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के छात्र -छात्राओं ने रंगबिरंगे गढ़वाली वेशभूषाओं को अपनी सुन्दर प्रस्तुति द्वारा दर्शाया। साथ ही प्री -प्राइमरी के नन्हे – मुन्ने छात्र -छात्राएं भी आकर्षक गढ़वाली एवं अलग अलग वेशभूषा पहनकर आए और सभी ने कार्यक्रम का भरपूर मनोरंजन किया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा धनतेरस व दिवाली पर्व को संबोधित करते हुए घर से लाये मिट्टी दियों को भी सुन्दर रंगों से सजाया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा – नवी की छात्रा (आरवी कंसवाल ) ने गढ़वाली भाषा में (उत्तराखंड) की सुन्दरता को अपनी मधुर ध्वनि में गढ़वाली गीत ” उत्तराखंड देवभूमि” पर सभी के समक्ष बेहतरीन प्रस्तुति दी। साथ ही उतराखंड की विभिन्न कलाओं को दर्शाते हुए कई प्रकार के आभूषण,मटका,सूपा एवम श्रृंगार का सामान और नंदा देवी की डोली की भी अपने गीत द्वारा बहुत ही सुंदरतापूर्ण ढंग से प्रस्तुति दी।उत्तराखंड के नृत्य द्वारा गढ़वाल मंडल की लोककला,संस्कृति,रहन – सहन,वेशभूषा, खान -पान और तीज त्यौहारों और शिक्षा के महत्व को दर्शाया गया। कार्यक्रम समाप्ति पर विद्यालय सचिव कैप्टेन सुमंत डंग एवं विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने देवभूमि उत्तराखंड की स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अपने विचार प्रस्तुत करते हुए सभी छात्र -छात्राओं एवं से उपस्थित अध्यापक-अध्यापिकाओं को बताया कि हम जिस राज्य (उत्तराखंड) में रहते है,।

हमें गर्व करना चाहिए और राज्य की भाषा व् बोली को अपने जीवन स्तर में उपयोग में लाना चाहिए। साथ ही प्रण किया कि आने वाले हर सालो में हम हर नई तकनीकी को अपनाएंगे तभी हमारा उत्तराखंड गौरवशाली बनेगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]



























