Blog

विधायक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के चेक किए वितरित

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । धनतेरस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर, बीमारी से ग्रसित एवं गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। अग्रवाल ने लाभार्थियों जोतराम शर्मा, कुमारी मनीष चौहान, लालमन, दुलेश्वरी, संगीता, पुष्पा एवं अनीश कुमार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की। अग्रवाल ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। जीवन में कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों को सहयोग प्रदान करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के संकल्प के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव प्रयासरत रहना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी लाभार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को धनतेरस तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मां लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button