रायवाला पुलिस ने चार वारण्टियों को किया गिरफ्तार

रायवाला । कोतवाली रायवाला पुलिस ने वारण्टियों के खिलाफ कार्रवाई में चार वारण्टियों को गिरफ्तार किया है। बता दे पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु जारी अभियान व जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी कोतवाली रायवाला के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार को वाद सं0 558/24 मु0अ0सं0 171/23 धारा 147/323/34/504/506 भादवि मे न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट की तामिल हेतु वारण्टियों के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। वारण्टी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । रायवाला पुलिस का वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है।वारण्टी की पहचान नितिश कुमार पुत्र चन्द्रशेखर निवासी नवाबवाला छिद्दरवाला रायवाला जनपद देहरादून ,अकेशवर पुत्र गोरलाल निवासी नवाबवाला छिद्दरवाला रायवाला जनपद देहरादून ,विकास राम पुत्र टीकाराम निवासी नवाबवाला छिद्दरवाला रायवाला जनपद देहरादून , राजकुमार पुत्र टीकाराम निवासी नवाबवाला छिद्दरवाला रायवाला जनपद देहरादून के रूप में हुई है ।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार , हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण सिन्धु , कॉन्स्टेबल अरविन्द शामिल थे ।
[banner id="1202"]






























