पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने नाबालिग बालक के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पीड़ित के परिजन द्वारा 9 नवंबर को कोतवाली ऋषिकेश पर दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-591/2026, धारा 62 बीएनएस एवं धारा 5(M)/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की।

गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त रोहित पुत्र गोपाल सिंह, उम्र 23 वर्ष, हाल निवासी वीरपुर खुर्द, विस्थापित कॉलोनी, ऋषिकेश को मुखबिर की सूचना पर वीरभद्र मंदिर के पीछे जंगल की ओर साईं घाट जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में महिला उनि ज्योति शर्मा, कांस्टेबल उदयवीर सिंह व सुनील कुमार शामिल थे।
[banner id="1202"]







































