Blog

रायवाला पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

रायवाला । घर के सामने खड़ी बाइक और कार को लात मारने का विरोध करने पर भाई-बहन पर फायरिंग करने वाले आरोपी को रायवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर और 4 खोखे कारतूस बरामद किए गए हैं। शिवम लिंगवाल पुत्र नन्दलाल निवासी इंटर कॉलेज रोड, हरिपुरकला ने कोतवाली रायवाला में तहरीर दी कि 23 नवंबर की रात करीब 10 बजे धर्मपाल उर्फ मुन्ना उनके घर के सामने आया और उनकी मोटरसाइकिल तथा पड़ोसी की कार को लात मारते हुए गाली-गलौज करने लगा। उसने और उसकी बहन ने गाली देने से मना किया तो वह और अधिक गुस्से में आ गया। इसी दौरान उसने जेब से रिवाल्वर निकालकर अचानक दोनों पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि दोनों बाल-बाल बच गए, लेकिन आरोपी ने वाहन संख्या UK08TA-9578 कार में गोली मार दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला में मुकदमा अपराध संख्या 201/2026 धारा 109/351/352 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोगों से जानकारी जुटाई।

मुखबिर की सूचना पर 24 नवंबर को आरोपी धर्मपाल उर्फ मुन्ना पुत्र प्रेम सिंह निवासी इंटर कॉलेज रोड हरिपुरकला, उम्र 45 वर्ष को रायवाला रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल समीर और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button