नरसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज के सानिध्य में हिंदू नववर्ष का हुआ भव्य आयोजन

यमकेश्वर ( राव शहजाद )। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर विकासखंड यमकेश्वर के तिलधार क्षेत्र में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नृसिंह पीठ के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नववर्ष का स्वागत पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता संजीव चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसके बाद भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन हुआ। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का संचालन नीरज कुकरेती ने किया। मुख्य अतिथि नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हिंदू नववर्ष भारतीय सनातन संस्कृति की पहचान है और हमें अपनी परंपराओं को सहेजकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को धर्म, संस्कार और एकता की सबसे अधिक आवश्यकता है, और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी लोग धर्म के मार्ग पर चलें, आपसी प्रेम बनाए रखें और समाज के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना भी की।
आयोजक संजिव चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष का यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाएगा और क्षेत्र में धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद विशाल भण्डारा किया गया और सभी श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की उपस्थिति से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। अंत में संत महात्माओं के आशीर्वाद और सभी के मंगलमय जीवन की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

मौके पर ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर सीता चौहान, उमरौली जिला पंचायत सदस्य श विष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख भादसी स्वाति देवी, जिला पंचायत सदस्य भादसी नीलकंठ गीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रीति देवी, मंडल अध्यक्ष भाजपा अनिल रावत सहित अन्य मौजूद रहे।
































