Blog

CM ने सिविल सेवा में चयनित तीनों बेटियों को पुस्तक,उपहार व शॉल भेंट कर किया सम्मानित

देहरादून ( राव शहजाद ) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शांभवी तिवारी निवासी किच्छा, प्रिया चौहान काशीपुर और सौम्या गर्ब्याल निवासी भीमताल से अपने निजी आवास नगला तराई (जनपद ऊधमसिंह नगर) में संवाद कर बधाईयां दी। मुख्यमंत्री ने कहा बेटियों ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों बेटियों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके समर्पण, अनुशासन व मेहनत का परिणाम है । मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा में चयनित तीनों बेटियों को पुस्तक,उपहार व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए बधाईयां दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बेटियों के परिजनों से भी वार्ता की व बधाईयां दी । साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद की जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित माउंट चंद्रभागा -13 (6,264 मीटर) व माउंट चंद्रभागा – 14 (6,074 मीटर) के पर्वतारोहण अभियान का टीम लीडर के रूप में नेतृत्व कर सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए बधाईयां दी व उन्हें शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मौके पर DM नितिन सिंह भदौरिया, SSp अजय गणपति, CDO दिवेश शाशनी, ASP डॉ. उत्तम सिंह नेगी, SDM तुषार सैनी, PO व्योमा जैन अन्य मौजूद थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button