Blog

सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं : अग्रवाल

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास द्वारा श्रावण मास के सोमवार को आयोजित कढ़ी-चावल प्रसाद वितरण कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सम्मिलित हुए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष एवं नगर निगम पार्षद माधवी गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और मानवता की सच्ची भावना को दर्शाते हैं। क्लब अध्यक्ष माधवी गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास सदैव सेवा, समर्पण एवं मानवता के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सेवा करना क्लब के लिए गर्व एवं सौभाग्य की बात है।

मौके पर ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, रोटरी असिस्टेंट गवर्नर संजय अग्रवाल, क्लब सचिव रेनू गुप्ता, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजपाल ठाकुर, रुपेश गुप्ता, रुचि जैन, सुषमा जैन, मीनाक्षी अग्रवाल, पूनम वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button