Blog

हरिद्वार पुलिस की वारंटियो के विरुद्ध धर पकड़ जारी

फरार चल रहे 2 वारंटियो को ज्वालापुर पुलिस ने द्वारा धर दबोचा

हरिद्वार । हरिद्वार पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा वारंटीयो की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने हेतु आदेशित किया गया। उपरोक्त आदेश के अनुपालन में माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटियो की तामील में ज्वालापुर पुलिस द्वारा 2वारंटियो को पकड़ा गया है । वारंटी की पहचान सत्येंद्र पुत्र गजे सिंह निवासी घास मंडी बाल्मीकि बस्ती कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार ,मोहब्बत अली पुत्र मासूम अली निवासी ग्राम सराय निकट बिलाल मस्जिद कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई है । पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वारु चौहान , उपनिरीक्षक रविन्द्र जोशी , कॉन्स्टेबल नरेंद्र राणा , कॉन्स्टेबल कर्म सिंह चौहान , कॉन्स्टेबल रवि चौहान शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button