Blog

विधायक ने प्रांगण टाइल्स, पत्थर अन्य कार्यों का किया लोकार्पण

ऋषिकेश । ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, आदर्श नगर ऋषिकेश में विधायक निधि से ₹5 लाख की लागत से निर्मित प्रांगण टाइल्स, पत्थर आदि कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया है । इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान समाज के निर्माण की आधारशिला होते हैं और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि के माध्यम से विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया गया । अग्रवाल ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मौके पर दीपक तायल, जितेंद्र पाल पाठी, गोपाल राम, हरगोपाल, शिवम टुटेजा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button