Blog

बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति ने बापू ग्राम भूमि एवं बसावट से जुड़े प्रकरण के स्थायी समाधान की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। बता दे मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति ने कहा कि यदि प्रभावित परिवारों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय ले सकती है। मंगलवार को बीस बीघा स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के संयोजक रमेश जुगलान ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करीब दो माह पूर्व गठित कमेटी की कार्यप्रणाली और अब तक की प्रगति पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि कमेटी द्वारा बापू ग्राम समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक की गई बैठकों, प्रस्तावों और कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की जाए। जुगलान ने कहा कि यह मामला केवल भूमि का नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के आवास, आजीविका और भविष्य से जुड़ा सामाजिक एवं मानवीय विषय है। उन्होंने राज्य सरकार से प्रभावित नागरिकों के हित में सभी वैधानिक और प्रशासनिक विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर समाधान निकालने की मांग की
वही मांग संघर्ष समिति ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी में समिति के दो प्रतिनिधियों को शामिल करने की भी मांग की। समिति का कहना है कि इससे कमेटी की कार्रवाई और प्रगति की जानकारी सीधे प्रभावित क्षेत्र की जनता तक पहुंच सकेगी। समिति सदस्यों ने अब तक हुई कार्रवाई को सार्वजनिक करने तथा बापू ग्राम बिंदु खत्ता और बग्गा-54 भूमि प्रकरण पर राज्य सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। समिति के अनुसार, बापू ग्राम के आवास और आजीविका से जुड़े मुद्दों को लेकर क्षेत्रवासी 22 दिसंबर 2025 से आंदोलनरत हैं। वही नगर निगम ऋषिकेश के क्षेत्रीय पार्षद सत्या कपरुवान ने बापू ग्राम प्रकरण को चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि वन विभाग के पास बापू ग्राम क्षेत्र में वन भूमि पर बसावट से संबंधित कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं है। उन्होंने विभाग को चुनौती देते हुए कहा कि यदि ऐसे कोई दस्तावेज मौजूद हैं तो उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। कपरुवान ने कहा कि यदि बापू ग्राम की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार पर भी विचार करेगी।

पत्रकार वार्ता में संयोजक रमेश जुगलान , सिद्धार्थ उनियाल, राजेश चमोली , दिनेश शर्मा , आशुतोष शर्मा , सुरेंद्र नेगी , अविनाश सिमल्टी , शिवप्रसाद कर्णवाल , सत्या कपरूवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button