महादेव की कृपा से यात्रा बिना किसी बाधा के हुई पूरी : प्रतीक कालिया

ऋषिकेश । श्रावण मास की पावन शिवरात्रि के अवसर पर नगर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिवभक्तों की आस्था, नगरवासियों के सहयोग और प्रशासन की सतर्कता से इस वर्ष की कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया शर्मा ने इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महादेव की कृपा से यह यात्रा बिना किसी बाधा के पूरी हुई। कहा कि इस पुण्य कार्य में नगर के समस्त नागरिकों, रिक्शा चालकों, व्यापारी बंधुओं और शासन-प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही। सबके सामूहिक प्रयास से ही कांवड़ यात्रियों की सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित हो पाई। शर्मा ने कहा कि “वसुधैव कुटुम्बकम्” और “अतिथि देवो भवः” हमारी संस्कृति के मूल मंत्र हैं। ऋषिकेश की जनता ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ शिवभक्तों का स्वागत, जलपान और विश्राम की व्यवस्था की, वह अनुकरणीय है। सड़कों पर जगह-जगह लगे सेवा शिविर, स्वच्छता और ट्रैफिक व्यवस्था में सबके सहयोग ने देवभूमि की छवि को और उज्ज्वल किया।

कालिया ने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की कि भगवान सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हर घर में सुख, समृद्धि एवं शांति का वास हो
[banner id="1202"]





























